छत्तीसगढ़रायगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी एवम अल्पसंख्यक विभाग द्वारा किया गया शिक्षक सम्मान समारोह

विधायक महापौर सभापति एवम जिलाध्यक्ष ने किया शिक्षकों को सम्मानित
रायगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के संयुक्त तत्वाधान में आज 5 सितंबर को कोविड-19 को ध्यान में रखकर शासन के दिशा निर्देशानुसार शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधायक महापौर सभापति जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पदाधिकारी गण समेत प्रबुद्ध जन शामिल हुए ।
गौरतलब हो कि जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम जिनके पहल पर कांग्रेस कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह कोविड 19 के दिशा निर्देशानुसार मास्क लगाकर ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर,एवं सैनिटाइजर का उपयोग कर आयोजित किया गया।कार्यक्रम जिसमें मुख्य अतिथि रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक नगर निगम की महापौर जानकी काटजू सभापति जयंत ठेठवार रहे उद्घोषक शाखा यादव द्वारा आमंत्रित शिक्षकों को औपचारिक गतिविधियों द्वारा अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कराया गया तत्पश्चात स्थान ग्रहण कराकर पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया गया।
 कार्यक्रम को गति देते हुए अतिथियों द्वारा समारोह के परिप्रेक्ष्य में एवं गुरु के महत्व के संबंध में बताया गया सर्वप्रथम विधायक प्रकाश नायक द्वारा नटवर हाई स्कूल के प्राचार्य आर साय को शाल श्रीफल भेंट कर तो महापौर जानकी काट्जू द्वारा वल्लभभाई पटेल स्कूल की प्राचार्या वंदना रोहिला को सम्मानित किया गया तो वही सभापति जयंत ठेठवार एवं जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला , पूर्व सभापति सलीम नियारिया ने भी ब्याख्याताओ को सम्मान किया,वही अन्य स्कूलों के शिक्षकगण एस वी ओझा ,डी पी गोस्वामी,विनोद कुमार सारंगी ,संगीता गुप्ता,उषा पटवा, खुशी राम मेहर, राजेंद्र कुमार कलेत,प्रहलाद पटेल, सरिता साहू, अनीता देवांगन ,रवि श्रीवास ,सीमा मिश्रा ,बुलबुल जायसवाल को कांग्रेस के पदाधिकारी  संतोष राय अध्यक्ष जनभागीदारी समिति नटवर स्कूल वरिष्ठ कांग्रेसी, नारायण घोरे नटवर स्कूल जनभागीदारी समिति के सदस्य, विधायक प्रतिनिधि जिला कांग्रेस के महामंत्री ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ,राकेश पांडे एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल शर्मा जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र यादव युवा नेता, कार्तिक शाह दयाराम ध्रुवे, मनोरंजन नायक, अमृतलाल काटजू ,वसीम खान, चंद्रशेखर चौधरी ,गौतम प्रसाद महापात्र ,गोरेलाल बरेठ, मोहम्मद अली अशरफ ,गणेश घोरे, सत्य प्रकाश शर्मा ,विकास बोहिदार,दीपक आचार्य, विकास ठेठवार मुरारी भट्ट ,सोनू पुरोहित ,वारसून ,मनीष  देवांगन ,अजय कुमार खत्री ,लल्लू सिंह उपस्थित रहे ,ज्ञात हो कि आज के आयोजन में विशेष सहयोग संतोष राय एवम नारायण घोरे की रही।
विधायक महापौर सभापति ने कार्यक्रम की सराहना कर ससम्मान शिक्षकों को विदाई दी ,अंत में स्वल्पाहार कर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम द्वारा आभार प्रकट किया गया
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!