खरसिया

खबरों का खबर.. सोशल मिडिया में वायरल …

आज शिक्षक दिवस पर 10 उत्कृष्ट शिक्षक होंगे सम्मानित

लॉकडाउन के दौरान शिक्षण कार्य यूं तो बहुत प्रभावित रहा, वहीं ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षकों ने उत्कृष्ट अध्यापन कार्य कर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया है । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खरसिया विकासखंड के ऐसे 10 शिक्षकों को अनुविभागीय अधिकारी गिरीश रामटेके के हाथों सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा ।

ऑनलाइन क्लास के नोडल अधिकारी एवं बीआरसीसी प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान लाॅकडाउन हुआ है । जिस पर सरकार के द्वारा बच्चों को पढ़ाने के लिए आॅनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है । जिसमें शिक्षक संजय त्रिपाठी ने 90 ऑनलाइन क्लास लेकर 6352 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया है । वहीं शिक्षक शिवकुमार राठौर ने 64 ऑनलाइन क्लास से 3210, शिक्षक मुरलीधर सिदार ने 180 ऑनलाइन क्लास से 1907, शिक्षक एनके चौधरी ने 73 ऑनलाइन क्लास से 1799, शिक्षिका उषा चौहान ने 63 ऑनलाइन क्लास के जरिए 1786, शिक्षक रामकुमार पटेल ने 89 ऑनलाइन क्लास के माध्यम से 1678, शिक्षिका आशा ने ऑनलाइन क्लास के जरिए 1635, शिक्षक उमाशंकर सिदार ने 78 ऑनलाइन क्लास के माध्यम से 1621, शिक्षक गुणानिधि दुबे ने 146 ऑनलाइन क्लास से 1603 तथा शिक्षक बीपी पटेल ने 58 ऑनलाइन क्लास के जरिए 1565 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया है । ऐसे में इन दसों उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को जनपद प्रांगण स्थित सभा कक्ष में 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।

कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे आयोजित किया गया है ।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहें खबर पर हमारे टीम ने जिम्मेदारो से चर्चा किए जाने पर स्पष्ट तौर पर बताएं कि जनपद प्रांगण स्थित सभा कक्ष में कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जावेगा।

मुझे ऐसा कोई कार्यक्रम किए जाने की जानकारी नहीं है ,कार्यक्रम की जानकारी आपके से मिल रहा है जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी से संज्ञान लेकर ही बता पाऊगा....

कृष्ण कुमार पटैल
उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया

मेरे जानकारी में ऐसा कोई कार्यक्रम सभा कक्ष में कार्यक्रम किए जाने की जानकारी नही है पता कराता हूँ गिरीश रामटेके अनुविभागिय अधिकारी खरसिया

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!