
सीसीटीवी कैमरे में दिखे संदिग्ध दो लड़के, पुलिस को मिला अहम सुराग…
रायगढ़। रायगढ़ शहर के पार्क सिटी आवासीय कॉलोनी में 16 लाख रूपए नकदी सहित करीब 24 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात चोरों ने युवा कांग्रेसी नेता किरण पंडा के घर कल देर रात लगभग 16 लाख रूपए नगद सहित लाखों रूपये के सोने चांदी के गहने पार कर दिये हैं। युवा नेता किरण पंडा अंचल में संचालित मम बिसलरी के मालिक भी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के पार्क सिटी आवासीय कॉलोनी में कल देर रात घर के सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। जुटमिल पुलिस के अनुसार चोरों ने किरण पंडा के घर से करीब 16 लाख रूपये नकदी सहित करीब 24 लाख रूपए की चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पे पहुंच गई है और कॉलोनी परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कॉलोनी परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसमें दो लड़के संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 16 लाख रूपए नकदी व सोने चांदी के जेवर सहित करीब 24 लाख रूपए की चोरी होने जानकारी मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है।




