छत्तीसगढ़

अस्तित्व की लड़ाई के लिए सभी कर्मचारी अधिकारी लामबंद… कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

रायगढ़ . छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव ने बताया कि जिला फेडरेशन की समीक्षा बैठक दिनांक 16 07 22 को कृषि सभा कक्ष उप संचालक कृषि कार्यालय रायगढ़ मैं रायगढ़ जिले के लिए प्रांतीय पर्यवेक्षक रोहित तिवारी प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में संजय सिंह संगठन सचिव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय रायपुर एवं प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय शासकीय कर्मचारी संघ तथा बिंदेश्वर राम रौतिया प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं राजेश सोनी प्रांतीय कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ रायपुर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई. समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर डीआर प्रधान सचिव डॉक्टर अनिल पटेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री धर्मेंद्र बैस ,छत्तीसगढ़ चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उप प्रांत अध्यक्ष विष्णु यादव जिला शाखा अध्यक्ष रवि गुप्ता छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रांत अध्यक्ष मनोज पांडे, जिला शाखा अध्यक्ष गोविंद परधान, छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव विशेश्वर नायक (तहसील संयोजक बरमकेला) जिला शाखा अध्यक्ष लंबोदर पटेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव अशोक पटेल जिला सचिव एस पुरश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ जिला समिति रायगढ़ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के अध्यक्ष पीसी साहू छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ के उप प्रांत अध्यक्ष राम कुमार चौहान छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष मिथलेश साहू जिला शाखा अध्यक्ष दाताराम नायक सहित काफी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष बिंदेश्वर राम रौतीया ने कहा कि महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता के लिए प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं यह सरकार के असंवेदनशीलता का प्रतीक है. सरकार कर्मचारियों का जायज हक दे अन्यथा हम संघर्ष के माध्यम से अपना जायज हक लेंगे .छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष एवं जिला रायगढ़ प्रभारी रोहित तिवारी ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के 2 माह बाद हमारे प्रांतीय अधिवेशन में माननीय भूपेश बघेल जी ने कहा था कि यह वर्ष किसानों का है अगले वर्ष कर्मचारियों का रहेगा. लेकिन उनकी घोषणा जुमला बाजी साबित हो रही है. कर्मचारियों की जायज हक भी शासन नहीं दे रही है और महंगाई भत्ता तथा गृह भाड़ा भत्ता में हजारों रुपए का नुकसान कर्मचारियों को हो रहा है . हम सबको संगठित होकर के आंदोलन को सफल बनाना है .

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संगठन सचिव एवं छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा की हमारा संघर्ष केंद्र के समान 34% महंगाई भत्ता ,सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता के लिए ही नहीं है अपितु यह संघर्ष कर्मचारियों के अस्तित्व को लेकर है . 29 जून को पूरे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों ने हड़ताल कर अपनी जायज मांग पर शासन का ध्यान आकृष्ट किया. लेकिन शासन की मांग पर विचार करना ही नहीं चाह रही है. इसलिए इस हड़ताल को सिर्फ महंगाई भत्ता का हड़ताल समझना हमारी भूल होगी. इस हड़ताल को हमें अपने अस्तित्व की हड़ताल समझ करके पू सफल करना है क्योंकि हड़ताल से दूरगामी संदेश शासन हो जाएगा. हमें पूरी उर्जा से इसे सफल बनाना है. अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ. बैठक का संचालन जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह द्वारा किया गया तथा आए हुए अतिथियों एवं कर्मचारियों का जिला सचिव अनिल यादव द्वारा आभार प्रकट किया गया. उक्त जानकारी फेडरेशन के प्रवक्ता आशीष रंगारी द्वारा दी गई.

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!