Uncategorised

एनडीए की राष्ट्रपति की उम्मीदवार के समर्थन में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक से समर्थन मांगा…

रायगढ़ । केंद्र में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है,केंद्र सरकार की भारतीय जनता पार्टी एवम उनके घटक दलों ने इस बार इस बार आदिवासी समुदाय से महिला उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व राज्यपाल ओडिसा से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को अपना प्रत्याशी बनाया है,अपने इस चुनाव अभियान के तहत आज ऐन डी ए उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर है !

वही प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी सांसदों,विधायक एवम जिले में जिले में निवासरत वरिष्ठ नेताओं से आग्रह किया है कि वे सभी अपने अपने जिले में कांग्रेसी सांसदों एवम विधायको के यहां जाकर उनसे अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए उनके पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है !
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के वरिष्ठ नेताओं ने आज रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के कार्यालय जाकर उनसे ऐन डी ए प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है!

उनके कार्यालय जाकर निवेदन करने वाले में भाजपा रायगढ़ के वरिष्ठ नेतागण प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय जगन्नाथ पाणिग्राही,गुरुपाल सिंह भल्ला,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार,पूर्व सभापति एवम वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय,भाजपा आई टी सेल एवम सोशल मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय आलोक सिंह ,पवन शर्मा मौजूद रहे ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!