छत्तीसगढ़

विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने दी ईद-उल-जुहा की बधाई

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद दी। विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, ईद उल अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों का प्रमुख त्यौहार है। यह रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया उन्हीं की याद में यह पर्व मनाया जाता है। प्रेम भाईचारा, समर्पण के इस पर्व पर समस्त मुस्लिम समाज को बहुत बधाई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!