छत्तीसगढ़

मंत्री अकबर ने कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की

कवर्धा । वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। मंत्री अकबर कृषि मंडी कवर्धा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराने पहुंचे थे। नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, सदस्य श्रीमती रानू दुबे, संजय लिखाटे, भागवत पटेल, आनंद ओगरे, और रामफल कौशिक (व्यपारी प्रतिनिधि) ने भी पूजा अर्चना की।

उल्लेखनीय है कि यह वही कृषि मंडी है जहां कवर्धा विधानसभा सीट की मतगणना हुई थी। मंत्री अकबर ने यहां से लगभग 60 हजार वोट से जीत दर्ज की थी। छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीट में यह सबसे बड़ी जीत थी। कवर्धा विधानसभा की जनता से मोहम्मद अकबर का आत्मीय संबंध होने के कारण वे यहां लोकप्रिय हैं। इस अवसर पर क्रेड़ा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्रि साहू, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, कृषक कल्याण सदस्य भगवान सिंह पटेल, शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य हरि पटेल, गणेश नाथ योगी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, रामकुमार पटेल, बोड़ला जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, पार्षद मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह, प्रमोद लुनिया, अगम दास अनंत, राजेश शुक्ला, राजेश माखीजानी, राजकुमार तिवारी, प्रशांत परिहार, गोरे चंद्रवंशी, लेखा राजपुत सहित नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!