छत्तीसगढ़रायगढ़

लोकवाणी में इस बार समावेशी विकास, आपकी आस विषय पर होगी बात

25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग
13 सितंबर को प्रसारित होगी 10 वीं कड़ी

रायगढ़।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘समावेशी विकास, आपकी आसÓ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 10 वीं कड़ी का प्रसारण 13 सितंबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!