
रायगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले के लिये नई 108 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह कोरोना संकट के बीच चपले तथा आसपास के सुदूर अंचल के ग्रामीण इलाकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। लोग 108 में कॉल कर आपातकालीन एम्बुलेंस की सेवा ले सकेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




