छत्तीसगढ़
मेडिकल कालेज के व्हाईट कोट सेरेमनी में शामिल होंगी राज्यपाल उइके

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके 1 जुलाई को पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के व्हाईट कोट सेरेमनी समारोह में शामिल होंगी। उल्लेखनीय है कि पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर द्वारा एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम में प्रवेषित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए प्रतिवर्ष व्हाईट कोट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।



