छत्तीसगढ़

बिजली से प्रभावित 3 परिजनों को मुआवजा राशि देने के निर्देश…

जशपुरनगर ।कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज सन्ना बाजार डांड में आकाशीय बिजली से प्रभावित 3 मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6/4 के तहत् मुआवजा देने के लिए प्रकरण बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बगीचा एसडीएम और सन्ना तहसील को निर्देशित किया है कि घायल मरीजों का इलाज प्राथमिकता से करवाए। घायल मरीजों को इलाज के लिए रायपुर या अम्बिकापुर भी ले जाने की आवश्यकता पड़ेगी तो मुख्यचिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए घायल मरीजों को भेजवाने की व्यवस्था करने कहा है। इसकी भी सुविधा स्वास्थ्य अमला को करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

मृतकों में बगीचा विकासखंड के मधुपूर कवई निवासी संजू राम, ग्राम बम्हनी निवासी भिखनाथ एवं जशपुर विकासखंड के ग्राम रानी बगीचा निवासी श्री विजय मिंज शामिल है। साथ ही सन्ना तहसील के ग्राम जमुनियापाठ निवासी निलेश्वर यादव तथा ग्राम छिनगाटोली निवासी सैनाथ राम घायल है, जिनका इलाक कराने के निर्देश दिए गए है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!