छत्तीसगढ़

पुष्पेंद्र कुमार मीणा होंगे दुर्ग के नए कलेक्टर,नरेंद्र भूरे को मिली रायपुर की कमान…

दुर्ग। समान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार 28 जून को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया, जिसमें दुर्ग सहित 19 जिलो के कलेक्टरों के साथ ही कुल 37 आईएएस अधिकारियों को तबादला कर दिया गया। दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे को जहां रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है वहीं कोण्डागांव में पदस्थ कलेक्टर प्रदीप मीणा को दुर्ग का नया कलेक्टर बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
कोरबा कलेक्टर रानू साहू का स्थानांतरण कर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोण्डागांव के कलेक्टर थे। इस फेरबदल से जिन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हो रहे हैं उनमें, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, दुर्ग, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सरगुजा, बलौदा बाजार-भाटापारा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बालोद, सुकमा, बलरामपुर-रामानुजगंज और मुंगेली शामिल है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!