छत्तीसगढ़

संभागायुक्त कावरे ने खाद की उपलब्धता के संबंध में की समीक्षा बैठक…

दुर्ग। महादेव कावरे, संभागायुक्त दुर्ग ने आज संभाग के जिलों में रसायनिक खाद की उपलब्धता से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कावरे ने संबंधित अधिकारियों को किसान की जरूरत के आधार पर समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि संभाग में खाद के करीब 234250 मिट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 181973 मिट्रिक टन खाद उपलब्ध होना बताया जो कि लक्ष्य का 78 प्रतिशत है, इस पर संभागायुक्त कावरे ने समितिवार खाद की आवश्यकता और उपलब्धता के लिए कृषि विभाग, सहकारी विपणन संघ (माकर्फेड) और जिला सहकारी बैंक को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए है। संभागायुक्त ने कहा कि रोपा लगाने के समय, पौधे की वृद्धि के समय, बीज अंकुरन के दौरान जिन-जिन उर्वरकों की जरूरत होती है, उसकी उपलब्धता उसी समय के अनुसार प्रत्येक समिति में होना चाहिए, साथ ही रसायनिक खाद की कमी के कारण फसल उत्पादन प्रभावित ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जायें।

संभागायुक्त कावरे की ओर से धान के बदले अन्य फसल योजना की प्रगति की समीक्षा की गई, समीक्षा में संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्था प्व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कायर्पालन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अन्य फसल लगाने वाले कृषको के ऋण प्रकरणों को तत्काल स्वीकृत करें व ऐसे कृषको को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जावे। वतर्मान प्रगति से असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि जुलाई के अंत तक लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति किया जाएं, कृषि विभाग के कमर्चारियों को भी इस कार्य में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

वतर्मान में डीएपी की कमी होने पर कृषकों को इसके विकल्प के रूप में सुपर फास्फेट व यूरिया के कॉम्बीनेशन की जानकारी देते हुए इसके उपयोग केलिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। वतर्मान में यूरिया, पोटाश व सिंगल सुपर फास्फेट की पर्याप्त उपलबधता है। किसी भी समिति में इन खादो की अनुपलब्धता नहीं होनी चाहिए, इसके लिए जिला विपणन अधिकारी व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी को निगरानी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निजी विक्रेताओं के परिसर का लगातार उर्वरक निरीक्षक के माध्यम से निरीक्षण की कार्यवाही करें व किसी भी स्थिति में कृषको को निर्धारित दर से अधिक दर पर खाद का वितरण ना होने पाए। खाद का विक्रय पीओएस मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित करने कहा। कावरे ने माकर्फेड अधिकारी को दुर्ग जिले के देवबलौदा के रेक प्वाईंट केलिए तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!