छत्तीसगढ़
जामुन तोड़ने महिला चढ़ी थी पेड़ पर,गिरने से मौत…

खरसिया थाना के जोबी चौकी के अंर्तगत आज सुबह लगभग 07:30 बजे ग्राम कसाईपाली में उस वक्त शोक की लहर फ़ैल गई, जब ग्राम कसाईपाली निवासी 52 वर्षीय यशोदा बाई गबेल पति राधेश्याम गबेल जामुन तोड़ने पेड़ में चढ़ी थी, इस दौरान उसका पैर फिसला और पे़ड़ से वो सीधे जमीन में जा गिरी।
परिजनों को जानकारी होने पर उसे सिविल हास्पिटल खरसिया लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक में जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। यशोदा बाई गबेल के निधन से परिजनों सहित पूरे गाँव में शोक की लहर फ़ैल गई।



