छत्तीसगढ़

पहले वन रैंक वन पेंशन कह रहे थे,अब नो रैंक,नो पेंशन की बात हो रही है – भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित, कुनकुरी में पत्रकार भवन के लिए 15 लाख की घोषणा

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री बघेल ने कुनकुरी में पत्रकार वार्ता को किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के अग्निवीर योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वन रैंक वन पेंशन कह रहे थे, अब नो रैंक, नो पेंशन की बात हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। दुरुस्त किया जाएगा राजस्व विभाग को। जहां विसंगति है, उसे दूर करेंगे।
सीएम बघेल ने कहा कि जशपुर में यहां के क्लाइमेट के हिसाब से फसल ली जा सकती है। संपन्नता बढ़ेगी।

वहीं जांजगीर- जिले में राहुल के रेस्क्यू के बारे में बात करते हुए कह कि ऑपरेशन में सभी का सहयोग रहा। डाक्टरों ने अथक मेहनत की। स्वस्थ होकर राहुल घर लौटे। ऑपरेशन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

वन विभाग को फलदार पौधे लगाने के निर्देश हैं। पानी की सुविधा हो, वन्य प्राणियों के लिए भी। इस दिशा में नरवा कार्यक्रम से लाभ मिलेगा।

रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है। बिजली बिल हाफ योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है।

उद्योग के लिए स्थानीय जनता को निर्णय लेना होगा।

छत्तीसगढ़ को पहले नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था। हमने इसे परिवर्तित करने की कोशिश की है। अब छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बनी है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ, देवगुड़ी, आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन, पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने से एक नई पहचान बनी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कुनकुरी में पत्रकार भवन के लिए 15 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!