
पुलिस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा…

पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक किये ध्वजारोहण,सशस्त्र जवानों के साथ तिरंगे को सलामी…

74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह, पुलिस कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किये । जिला पुलिस के सशस्त्र जवानों की प्लाटून के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिए तत्पश्चात सभी अधिकारीगण मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित हुए ।

इस वर्ष कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मिनी स्टेडियम में संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया था । समारोह में अमर शहीद जवानों के परिजन सम्मिलित नहीं हो पाए परंतु उनके परिजनों को इस अवसर पर सम्मानित किये जाने की परम्परा बरकरार रखी गई है । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर सभी थाना प्रभारीगण उनके क्षेत्र में निवासरत शहीद परिवारों के घर जाकर परिजनों का कुशलक्षेम जानकर उन्हें साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है ।

एसडीओपी कार्यालय,थाना चौकी खरसिया में शान से लहराया तिरंगा …
कोरोना महामारी से पूरा विश्व लड़ रहा है। कोरोना काल में इस वर्ष पड़े भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर खरसिया एसडीओपी पीताम्बर सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजरोहण करते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज गया

एसडीओपी पटेल ने बतायें कि वैश्विक महामारी कोरोना से डॉक्टर्स,नर्स पत्रकार, बिजली विभाग, नगर पालिका परिषद खरसिया, हम सब पहले दिन से जंग लड़ रहे हैं।

ये फ्रंट लाइन के कोरोना वारियर्स हैं।

रायगढ़ पुलिस इस स्वतंत्रता दिवस पर इन्हे सम्मान देने की सोच जिलें के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा था लेकिन इकट्ठे इतने योद्धाओं को सम्मान देना कोविड 19 के छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुसार मुमकिन नहीं था।

ऐसे में हमने कोविड 19 छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों और नियमों का पालन करते कोरोना वारियर्स को घर घर पहुंच का प्रसशति पत्र से सम्मानित किये

सुनील अग्रवाल पत्रकार खरसिया ने कहा कि शब्दों में बयान नहीं कर सकता

आज जो सम्मान मुझे खरसिया पुलिस परिवार से मिला है। शायद यह एक सपना पूरे होने जैसा…

अग्रवाल ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, एसडीओपी पीताम्बर सिंह पटेल का धन्यवाद दिया और

खासकर थाना प्रभारी सुमत राम साहु, चौकी प्रभारी नन्द किशोर गौतम को धन्यवाद दिया।

नयना नंद वैष्णव कहे कि जब से कोविड शुरू हुआ है अधिकारी हमें हमेशा इनकरेज कर रहे हैं। इस सम्मान के बाद अब हम सभी दोगुने जोश से इस बिमारी के सफाये तक लोगों बचाने के कार्य करेंगे।
वहीं प्रतिवर्षानुसार जिलें के सभी थाना/चौकी में प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी में ध्वजारोहण किया गया है ।




