खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

शहीद नन्द कुमार पटेल के सपनो को कर रहे है साकार…

🔸 उमेश पटेल ने अधूरे सपने को किया साकार

मदनपुर@टकेश्वर राठौर। खरसिया विकासखंड के 81 पंचायत =136 गाँवो के मुख्यालय ग्राम- मदनपुर तहसील ऑफिस के सामने 14 एकड़ में स्थित निलसरोवर तालाब के गहरीकरण का कार्य खरसिया के दूलरवा विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के भागीरथी प्रयास से पूर्ण हुआ।

इसी कड़ी में सौन्द्रीयकरण का कार्य होना शेष था जिसे क्षेत्रीय के दूलरवा विधायक उमेश पटेल प्रयासरत थे शहीद नंदकुमार पटेल के बंगिया को सजाने संवारने मे अपनी पूरी ऊर्जा लगा रहे है जिसकी जीता जागता उदाहरण दिनाँक-16 जून 2022 को उक्त तालाब के सौन्द्रीयकरण हेतु 83 लाख 36 हजार (लगभग) राशि की स्वीकृति, एस ई सी एल के, सी एस आर,मद से होने कि जानकारी लगते ही गगनभेदी नारे और आतिशबाजी से अपनी खुशी जाहिर किए।

फाईल फोटो

गांव के बड़े बुजुर्ग कहते है

तालाब के उपयोग के बारे में सभी पूर्वज बुद्धिजीवी जानते थे,तालाब में इकट्ठे हुए पानी से,गांव का जलस्तर ऊपर उठता था,और इस वजह से पेड़ पौधों और खेत में उपलब्ध जल की मात्रा ऊपर उठती थी।
  जल का स्तर ऊपर रहने से पेड़ों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति होने के साथ साथ उनसे वाष्पोत्सर्जन की क्रिया भी परिपूर्ण रूप से होती थी,जो कि वर्षा के बादलों को आकर्षण में योगदान देता था।
  खेतों में पौधों को ऊपरी जलस्तर के कारण पर्याप्त मात्रा में घुलनशील पदार्थ खनिज आदि का समायोजन होता था,जिस कारण प्रोटीन की मात्रा भी अनाज में उपलब्ध होती थी।
इसी प्रोटीन की उपलब्धता गाय भैंस के उस दूध में भी होती थी जो अनाज और घास के सोर्स से मिलती थी,और यह सोर्स भी ऊपरी जलस्तर के कारण प्रोटीन और खनिज का संचयन करती थी।
और सबको विदित है कि प्रोटीन के कारण इंसान की सोचने और विचारने की क्षमता प्रभावित होती है,यही कारण है कि पुराने समय में लोग एक दूसरे के बारे में सोचते थे,और खयाल भी रखते थे।
आज स्थित यह है कि लोग अपने सिवा किसी के बारे में नहीं सोचते न ही किसी की बात सुनने की क्षमता रखते हैं।
  तालाब के जलस्तर के कारण गांव में नल और कुंए अपने अस्तित्व में थे,कुएं और तालाब का पूजन भी विशेष आयोजन में किया जाता था,जिससे कुलदेवता व कुलदेवी का भी पूजन का फल भी जाने अंजाने में प्राप्त होता था।
  आज की स्थित में कुंए एवं नल का अस्तित्व समाप्त हो गया है,जो भी इंडिया मार्का या सबमर्सिबल लोग पैसे के बल पर चला रहे हैं वह भी आने वाले समय में समाप्त हो जायेगा,आने वाले समय में पीने का पानी भी बाहर से पैसे देकर लोग लायेंगें,जो कि कुछ घरों में शुरू भी हो चुका है,और इस पानी में शुद्ध करने के नाम पर एक केमिकल की अल्प मात्रा मिलाई जाती है,जो कि मस्तिष्क पर असर करता है,इस कारण से भी इंसान चिड़चिड़ा एवं दूसरों की बातों पर ध्यान न दे पाने अर्थात एकाग्रता की कमी हो जाती है।
अभी गांव में प्राकृतिक जल स्रोत संवाहक के नाम पर ताली बची है,और यह भी गांव वासी के देखरेख के बिना जीवित रहने में असमर्थ है।
  आने वाली पीढ़ियों में इसका असर पूर्ण रूप से दिखेगा,जो कि प्राकृतिक जल की कमी,प्रोटीन की कमी,कुलदेवी देवता से दूरी के कारण मानसिक रूप से एक दूसरे के प्रति नहीं जुड़ पायेंगें,और यहां तक कि गांव तो क्या अपने माता पिता से भी दूरी बना लेंगें।


  इसलिए गांव के तालाब को बचायें जीवन ऊर्जा का संचार करें एवं सामाजिकता और इंसानियत का निर्माण करें।

ग्राम मदनपुर हमेशा ही शहीद नन्दकुमार पटेल का गढ़ रहा है जहाँ उन्होंने सबसे पहले रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के ग्राम मदनपुर में कांग्रेस कार्यालय बनवाया था ,और अब उनके सुपुत्र उमेश पटेल केबिनेट मंत्री के द्वारा भी मदनपुर को निलसरोवर के सौंदर्यीकरण के रूप में एक बड़ी सौगात दिये है जिससे पूरे ब्लॉक के लोगों को फायदा मिल सके।

तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु राशि स्वीकृति की खबर मिलते ही मदनपुर के समस्त ग्रामवासियों के द्वारा निलसरोवर तालाब में एकत्र होकर शहीद नंदकुमार पटेल अमर रहे शहीद दिनेश पटेल अमर रहे उमेश पटेल जिन्दाबाद के गगन चुम्बी नारों के साथ आतिशबाजी करते हुऐ अपनी खुशी का इजहार किया और इस सौगात के लिये उमेश पटेल जी का समस्त ग्रामवासियो के द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।


♦️ उपस्थित गणमान्यगण


–श्रीमती शुशीला शिवनाथ चौहान (बी डी सी),, श्रीमती रामकली लक्ष्मी कंवर(सरपंच ), उमेश चौहान (उपसरपंच), टंकेशवर राठौर (युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता), उमेश डोंगी चौहान (महासचिव-युवा कांग्रेस), रामकुमार डनसेना (किसान नेता),महिला कांग्रेस– श्रीमती अम्बिका बाई चौहान, वृंदा चौहान, श्रीमती पुष्पा डनसेना, , केशव यादव, संतोष चौहान, झाडूराम धर्मा, राहुल चौहान, प्रवीण महाराज जी, पप्पू गुरूजी, अनिल चौहान, अमित मनहर, वीरेंद्र यादव, भोलू चंद्रा, यशपाल चौहान, नवीन गुप्ता,घासु राठिया, पप्पू डनसेना,, टिक्कू धर्मा, बंटू डनसेना, किर्तन लाल चंद्रा, छोटू चौहान, प्रकाश चौहान, चंदन, रविशंकर धर्मा, भवानी डनसेना, राजू डनसेना, बिट्टू यादव, जैकी धर्मा, ईश्वर कुर्रे, भारत चौहान, टिकेश्वर डनसेना, धोनी धर्मा, छोटू यादव, अभिषेक पाण्डे, करण भोलू, गुपत डनसेना एवं सैकड़ो लोगों की उपस्थिति थी

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!