निःशुल्क गणवेश,पाठ्य पुस्तक वितरण कर नवनिहालों को दिया गया प्रवेश

बलौदाबाजार ।जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में ‘‘कोई बच्चा न छूटे इस बार, शिक्षा पर है सबका अधिकार’’ की थीम पर शाला प्रवेश उत्सव का शुभांरभ किया गया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से शुभांरभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा को नवाचार और नई प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौर में स्कूल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाएं बंद होने के बावजूद भी नई प्रौद्योगिकी के साथ शिक्षण कार्य निरंतर रूप से जारी रहा। भूपेश बघेल ने इस सत्र में नियमित कक्षाओं के संचालन के साथ कोरोना काल में पढ़ाई में पिछड़े बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नई ऊर्जा एवं नए उत्साह के साथ अध्ययन एवं अध्यापन के लिए प्रोत्साहित भी किया।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगरीय विकास मंत्री शिवकुमार डहरिया,संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण वर्चुअल रूप से मौजूद रहे।
इस प्रवेश उत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग डीईओ सी एस धुव डीपीसी सोमेश्वर राव आत्मानंद उत्कृष्ट विघालय प्राचार्य श्रीमती ऋतु शुक्ला तहसीलदार प्रियंका बंजारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन के एस तिवारी एवं वर्मा जी ने किया।




