खरसियाछत्तीसगढ़विविध खबरें

तरुण ठाकुर पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही मे 7दिन के लिए जेल…

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खरसिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम को आम लोगो के द्वारा सूचना मिला

कि गंजपीछे खरसिया का तरूण ठाकुर द्वारा खरसिया मे रेल रोको आंदोलन एवं खरसिया बंद होने के संबंध मे जगह-जगह पॉम्पलेट एवं पोस्टर लगाया जा रहा है। दिनांक 15.06.22 को रेल रोको आंदोलन एवं खरसिया बंद के संबंध मे है।


ठाकुर के इस प्रचार प्रसार से कई लोगो को परेशनी हो रही है। अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। किसी भी प्रकार का अपराध घटित होने की संभावना है। दिनांक 14.06.22 को खरसिया रेल्वे स्टेशन चौक पास तरूण ठाकुर द्वारा पुनः रेल रोको आंदोलन एवं खरसिया बंद के संबंध मे प्रचार प्रसार कर पाम्पलेट को खम्भो मे चिपका रहा था। कुछ लोग देखकर कोधित हो रहे थे ।


महेश देवांगन प्रदेश महामंत्री जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)No. 599-JCCJ दिनांक14-06-2022 के अनुसार


जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी अपरिहार्य कारणों से तरूण ठाकुर के द्वारा आयोजित रेल रोको आंदोलन कार्यक्रम में आने में असमर्थ है। यह कार्यक्रम जिला एवं प्रदेश संगठन को अंधेरे में रखकर किया गया है अथवा इस कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी आयोजनकर्ता की होगी ना कि पार्टी की

तरुण ठाकुर के द्वारा उठाये गये समस्त जनहित के मुद्दों को भारतीय रेल्वे बोर्ड के GM एवं SCCR के समक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सुप्रीमों / विधायक- कोटा डॉ. रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह एवं बलौदाबाजार विधायक  प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में रखा जाएगा। अगर इन मांगों पर अगले 30 दिवस के भीतर उचित कार्यवाही नहीं होती है तो भारतीय रेल्वे के विरूद्ध जनता कांग्रसे छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा वृहद आंदोलन किया जायेगा…

ठाकुर के उक्त कृत्य से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी भी प्रकार का अपराध घटित होने की संभावना है  ठाकुर के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाता है। रिपोर्ट इतलान दर्ज कर अभिषेक गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरसिया ने चौकी खरसिया द्वारा पेश दस्तावेजो का अवलोकन किए जाने पश्चात जमानत दिया जाना विधीसंगत न होने के कारण 7दिन के लिए जिला जेल भेजा गया

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!