दिल्ली में गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री,मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी…


नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली में राहुल गांधी के साथ ईडी दफ्तर जाते वजट गिरफ्तार किए गए।
इस दौरान राहुल की पेशी के पहले प्रियंका गांधी वाड्रा उनसे मिलने उनके घर पहुंची थीं। यहां से राहुल-प्रियंका कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी के सांसद और अन्य नेता के साथ पैदल ही ईडी ऑफिस के लिए निकले थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेस के मार्च को रोक लिया और नेताओं को आगे नहीं जाने दिया था।
उल्लेखनीय है, नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में एक उप निदेशक, एक संयुक्त निदेशक और एक सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी पूछताछ कर रहे है। धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत गांधी का बयान दर्ज किया जा रहा है।



