
गौतम अग्रवाल ने भारी मन से कहा कि आपके द्वारा किये गये रक्तदान से तीन लोगों को नया जीवन दान मिलेगा। हम सब जानते है कि रक्त किसी कृत्रिम तरीकों से नही बनाया जा सकता है यह सिर्फ हमारे शरीर से ही रक्तदान करने से उपलब्घ होता है , किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनन्द मिलता है, उसका न तो कोई मूल्य आंका जा सकता है नही उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है। अगामी 20 जुन को होने वाले रक्तदान शिविर में पूरे जिले से रक्तवीर रायगढ़ आकर रक्तदान करेंगे। जिसमें चंद्रपुर, सरिया, घरघोड़ा, तमनार, सूपा, किरोड़ीमल नगर, खरसिया, बरमकेला, पुसौर, कोडातराई आदि क्षेत्र से शामिल होंगे।
गौतम अग्रवाल ने आमजनों, समर्थकों व प्रशंसकों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी सुहागिन को विधवा होने से बचा सकता है। किसी वृद्ध माता-पिता को बेसहारा होने से बचा सकता है। किसी का खिलता यौवन असमय किसी काल कलवित होने से बच जायेगा। आप सब आने वाली नई पीढ़ी के लिए हमेशा उदाहरण एवं प्रेरणा के स्रोत बन सकते हो। अतएव आइए हम सब मिलकर भारी संख्या में रक्तदान करें।




