छत्तीसगढ़रायगढ़

प्राकृतिक आपदा से 4 व्यक्तियों की असामायिक मृत्यु पर वारिसानों को सहायता राशि स्वीकृत

रायगढ़। अनुविभाग सारंगढ़ अंतर्गत प्राकृतिक आपदा के तहत दो व्यक्ति की आग में जलने एवं दो व्यक्ति की पानी में डूबने से असामायिक मृत्यु होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के अनुसार उनके नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

तहसील सारंगढ़ के ग्राम-कनकबीरा निवासी ललिता की 01 जून 2019 को आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके पति संतोष थुरिया को 4 लाख रुपये, तहसील बरमकेला के ग्राम-खरवानी निवासी जैतून बी अंसारी की 15 नवम्बर 2020 को आग में जलने से मृत्यु होने पर उनकी पुत्री जमेरून को 4 लाख रुपये, तहसील बरमकेला के ग्राम कान्दुरपाली निवासी राजू निषाद की 12 नवम्बर 2019 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता चैतन निषाद को 4 लाख रुपये तथा तहसील सारंगढ़ के ग्राम कोसीर निवासी कु.दिव्या यादव की 1 अक्टूबर 2019 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता-अमृत कुमार यादव को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!