रायगढ़

गोधन न्याय योजना के भुगतान की तैयारी 4 अगस्त तक पूर्ण करें-कलेक्टर श्री भीम सिंह

5 अगस्त को पशुपालकों को किया जायेगा भुगतान
कलेक्टर श्री सिंह ने गोधन न्याय योजना के क्रियान्यवन की ली समीक्षा बैठक  

रायगढ़ । कलेक्टर श्री भीम सिंह ने विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन तथा 5 अगस्त को पशुपालकों को प्रथम भुगतान की तैयारी की समीक्षा की।

कलेक्टर श्री सिंह ने विकासखण्डवार गोबर विक्रय और भुगतान हेतु पशुपालकों के खातों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने समस्त जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि 01 तारीख तक के समस्त खरीदी का भुगतान 5 अगस्त को किया जाना है, अत: उसके पूर्व सभी गोबर विक्रेताओं के खाते खुले हो तथा उसका लिंकेज संबंधित पंचायत की सहकारी समितियों में हो जाना चाहिए है। साथ ही गोबर क्रय करने वाली समस्त गौठान समितियों का खाता भी सहकारी बैंक में खोलने हेतु उप पंजीयक सहकारिता को निर्देशित किया।

उन्होंने सभी जनपद सीईओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 4 अगस्त तक सारी तैयारियां पूर्ण कर हमें भुगतान करने की स्थिति में आ जाना है जिससे 5 अगस्त को सभी विक्रेताओं को गोबर खरीदी का भुगतान किया जा सके। इसके साथ ही कृषि विभाग व उप पंजीयक सहकारिता को सभी अनिवार्य लिंकेज व प्रविष्टियां पूर्ण करने तथा गोबर विक्रेताओं की जानकारी ऑनलाईन अपडेट करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री सिंह ने गौठानों में गोबर के समुचित रख-रखाव हेतु जरूरी व्यवस्था करने हेतु समस्त जनपद सीईओ को कहा। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट पिट में खाद तैयार किये जाने की समीक्षा भी की। जिन जनपद पंचायतों में वर्मी कम्पोस्ट पिट के निर्माण को स्वीकृति मिली है उसे 5 अगस्त के पहले पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने गौठानों की मॉनिटरिंग के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए जो गोबर खरीदी व रख-रखाव की व्यवस्था देखेंगे।

उन्होंने गौठानों में 10 अगस्त तक वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ धरमजयगढ़ श्री मणिवासन एस, जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, डीएफओ रायगढ़ श्री मनोज पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी, उप संचालक कृषि श्री एल.एम.भगत, उप पंजीयक सहकारिता शिल्पा अग्रवाल मौजूद रहे तथा सभी विकासखण्डों से सीईओ जनपद विडियो कान्फे्रसिंग से जुड़े रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!