खरसिया । आज रविवार चपले सर्किल में समाज के पदाधिकारियों का गठन हेतु ग्राम-चपले के जानकी भवन में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा मां शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना किया गया, तत्पश्चात निर्वाचन का प्रक्रिया आरंभ किया गया।
बैठक में समाज के ग्राम, सर्किल, व जिला पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से मरार पटेल महासंघ, जिला-रायगढ़ के महिला प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष ममता सुनील पटेल चपले, हरदिहा मरार पटेल समाज जिला–रायगढ़ महिला प्रकोष्ठ, जिलाध्यक्ष रूक्मणी शम्भू पटेल खैरपाली, जिला उपाध्यक्ष – प्रेमा दिलबोध पटेल रजघटा, जिला सचिव पुष्पा त्रिलोचन पटेल दर्रामुड़ा, जिला कोषाध्यक्ष – जमुना टीकम पटेल चपले, हरदिहा मरार पटेल समाज, जिला-रायगढ़ के राजनीतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल चपले (उपाध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, खरसिया), मरार पटेल महासंघ, जिला-रायगढ़ के राजनीतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष- नारायण पटेल बरगढ़, जिला उपाध्यक्ष- छोटेलाल पटेल दर्रामुड़ा, जिला सचिव हेतराम पटेल जवलपुर, जिला कोषाध्यक्ष युवराज पटेल धसकामुड़ा, हरदिहा मरार पटेल समाज, जिला-रायगढ़ चपले सर्किल अध्यक्ष देवीनाथ पटेल चपले, उपाध्यक्ष जीवधन पटेल खैरपाली, सचिव गुला राम पटेल बेंदोझरिया, कोषाध्यक्ष हलधर पटेल सेंद्रीपाली, दर्रामुड़ा सर्किल अध्यक्ष तेजप्रकाश पटेल दर्रामुड़ा, उपाध्यक्ष बचन पटेल नहरपाली, सचिव न्यायेश्वर पटेल जवलपुर, कोषाध्यक्ष मगन लाल पटेल कुर्रूभांठा, दर्रामुड़ा ग्राम अध्यक्ष त्रिलोचन पटेल, चपले ग्राम अध्यक्ष होमप्रकाश पटेल, खैरपाली ग्राम अध्यक्ष गेंदराम पटेल, सेंद्रीपाली ग्राम अध्यक्ष परमेश्वर पटेल मनोनित निर्वाचित हुए।
कार्यक्रम में मरार पटेल महासंघ, जिला-रायगढ़ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल, हरदिहा पटेल विकास समिति, जिला-रायगढ़ के जिलाध्यक्ष कृपासिंधु पटेल, उपाध्यक्ष नूतन पटेल, महासचिव जितेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष मुकेश पटेल, ग्राम, सर्किल, जिला पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रीय सैकड़ों स्वजातीय बंधु शामिल हुए।