रायपुर

दो सगी बहनों के साथ गैंग रेपकर बनाया एमएमएस,10 गिरफ्तार

रायपुर। दो सगी बहनों के साथ 11 लोगों ने गैंग रेप कर एमएमएस बनाकर करीब डेढ़ माह से ब्लैैकमेल कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पलारी थाने में दर्ज की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव केसला में दोस्त से मिलने गई 2 सगी बहनों को गांव के 11 युवुकों ने रास्ते में रोककर सामूहिक दुष्कर्म किया व एमएसएम बनाकर पिछले डेढ माह से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहे थे।

युवकों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया जिसके बाद घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही आरोपियों के खिलाफ धारा 376,363,सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है व एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!