

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसदों के लिए होने जा रहे चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी इस आदेश में महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा के ऑब्जर्वर की सूची जारी की गई है। जारी सूची में दोनों दिग्गज नेताओं का भी नाम है।





