अपराधछत्तीसगढ़

सट्टोरियो पर जी पी बंजारे की कार्यवाही

तमनार में सट्टा पट्टी लिखने वालों पर पुलिस चलाई अभियान…

सट्टा पट्टी लिखने वाले 3 आरोपी सट्टा-पट्टी, नकदी रकम के साथ गिरफ्तार…

गिरफ्तार आरोपियों से उजागर कई और सट्टा लिखने वालों का नाम, जल्द होगी और व्यक्तियों पर कार्यवाही…

तमनार ।  एसपी अभिषेक मीना, एडिशनल एसपी लखन पटले के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी धर्मजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस द्वारा थाना प्रभारी तमनार उपनिरीक्षक जी.पी. बंजारे के नेतृत्व में क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया, जिसमें आज दिनांक 04.06 2022 को 3 लोगों को सट्टे में लगे नगदी रकम के साथ सट्टा के हिसाब पर्ची के साथ पकड़ा गया है । खास बात यह रही कि सट्टा-पट्टी लिखते गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कई और व्यक्तियों के इस गोरखधंधे से जुड़े होने की जानकारी मिली है जिन पर निगाह रखने तमनार थाना प्रभारी स्टाफ एवं मुखबिरों को तैनात किया गया है ऐसे सट्टा पट्टी लिखने वाले और खाईवालों पर जल्द तमनार पुलिस बड़ी कार्रवाई  करेगी।

सट्टा पट्टी लिखते पकड़े गए आरोपी-

(1)  ऋषि कुमार बेहरा पिता बिसीकेशन बेहरा उम्र 47 वर्ष सा0 बेहरा पारा तमनार जप्ती नगदी रकम 700 रूपए
(2)  विनय पटनायक पिता स्व. गोविंद पटनायक उम्र 38 वर्ष सा. पटनायक मोहल्ला तमनार जप्ती नगदी रकम 300 रूपए
(3) मनीराम  पटेल पिता दासरथी पटेल उम्र 49 वर्ष सा. करवाही  थाना तमनार  जप्ती रकम 510 रुपये ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!