रायपुर

नवसृजन उत्थान मंच ने लोगों से शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से मदद की अपील की

रायपुर। छत्तीसगढ़ नवसृजन उत्थान मंच के संयोजक डॉ. योगेश चंद्र मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 की विश्व स्तरीय महामारी के चलते देश एवं प्रदेश में लंबे समय से लाक डाउन जारी है। बीच-बीच अनलॉक की स्थिति में आई है किंतु कम अवधि होने के कारण मध्यमवर्गीय समाज के लोगों को चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

डॉ. मिश्रा ने आमजनों से किसी भी नागरिक के अचानक बीमार होने पर विशेषकर दुर्घटना एवं बड़ी बीमारियों में रक्त की कमी के चलते शहर में स्थित ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में संबंधित ग्रुप का ब्लड उपलब्ध नहीं होने पर निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की अपील करते हुए आपदा को अवसर में बदलने वाले निजी नर्सिंग होम्स द्वारा अनाप शनाप दर पर ब्लड उपलब्ध कराने की जानकारी अपनी विज्ञप्ति में दी है। डॉ. मिश्रा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मंच के सहयोग से जरूरतमंद मरीज के परिजनों को शीघ्र रक्त उपलब्ध ग्रुप वाइस कराया जाएगा।

वहीं उन्होंने निम्र मध्यमवर्गीय परिवार के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा अर्थाभाव के कारण मोबाइल सेट नहीं ले पाने पर मंच के सदस्यों से अपनी पिछली परीक्षा की अंकसूची की छायाप्रति प्रस्तुत कर सहयोग लेने की अपील की है। साथ ही शहर के दानदाताओं से पुराना मोबाइल मंच के सदस्यों को विद्याथियों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!