रायपुर

दरवाजा तोडक़र दंपति व परिवार के साथ लाठी-डण्डों से मारपीट,मामला दर्ज

रायपुर। घर का दरवाजा तोडक़र आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दंपति सहित परिवार के सदस्यों की लाठी-डण्डों से पिटाई किया। घटना की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चण्डी अभनपुर निवासी मेहतरुराम कोसले 55 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के घर का दरवाराजा तोडक़र सागर सोनवानी,दीपक सोनवानी,थान सिंग सोनवानी,पीलू सोवानी,शंकर सोनवानी,कमल साोनवानी,मनीष सोनवानी,हिमांशु सोनवानी ने मंगलवार की रात्रि 8 बजे घर के अंदर प्रवेश कर गाली-गलोच करते हुये अपने दामाद घनश्याम का पक्ष लेता है कहकर हाथ-मुक्का व डण्डे से पीडि़त व उसकी पत्नी ,बेटा,बेटी सहित साले व परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीटकर दुकान में तोड़-फोड़ किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!