रायगढ। पूर्व विधायक जननेता रोशन लाल के बड़े भाई स्वर्गीय मुरारी लाल अग्रवाल का पिछले दिनों स्वर्गवास हो गया था। आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सत्यानंद राठिया, गुरुपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्रही, सुभाष पांडे, सुरेश गोयल, मुकेश जैन, अफरोज डायमंड, कोशलेश मिश्रा, आलोक सिंह, ब्रजेश गुप्ता, रथु गुप्ता, अरुण कतोरे, विनायक पटनायक, मनोज सतपति एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उक्त दुखद अवसर पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि मुरारी अग्रवाल हमारे बड़े भाई के समान थे एवं उन्होंने रायगढ़ शहर में बहुत ही मेहनत और ईमानदारी पूर्वक अपना व्यापार करते हुए अपना मुकाम बनाया। उन्हें पूरे परिवार को ढाढस बंधाते हुए ईश्वर से कामना की कि इस विषम दुख की घड़ी में सभी परिवार जनों को संबल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।