केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रिजिजू छत्तीसगढ़ दौरे पर, जोनल मीटिंग में होंगे शामिल…

रायपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और कानून मंत्री किरेन रिजिजू आज एकदिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इसके बाद तय कार्यक्रम अनुसार 09:30 बजे नया रायपुर के ग्राम उपरवारा के आंगनबाड़ी केंद्र जाएंगी। केन्द्रीय मंत्री ईरानी आंगनबाड़ी केन्द्र उपरवारा से सुबह 09:55 बजे सेरीखेड़ी रायपुर स्थित हुकुम ललित महल होटल पहुंचेंगी और सुबह 10 बजे दोपहर 02 बजे जोनल मीटिंग में शामिल होंगी।
दोपहर 02:30 बजे से 03:30 बजे तक सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी। केन्द्रीय मंत्री ईरानी 03:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगी और शाम 04 बजे से 04:40 बजे तक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने के बाद शाम 05:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर शाम 05:40 बजे दिल्ली रवाना होंगी।




