छत्तीसगढ़
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह ग्राम पहुँच उनके बड़े भाई स्व. भूपत सिंह साहू को दी श्रद्धांजलि

बालोद। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपत सिंह साहू का मंगलवार को निधन हो गया। श्री साहू कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार गृहगांव बासीन (गुरुर) बालोद जिला में किया गया।
आज गुरुवार को श्री साहू के तिजनहावन कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल उनके गृह ग्राम बासीन (गुरूर) पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत भूपत सिंह साहू जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया तो वहीं वही शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।





