
खरसिया। नगर के प्रतिष्ठित फर्म भगवानदास पुरषोत्तम लाल के पुरषोत्तम अग्रवाल का शुक्रवार की रात 11 बजे आकस्मिक निधन हो गया। शिव हार्डवेयर के संचालक पुरषोत्तम लाल अग्रवाल अपने पीछे 1 पुत्र पुत्री नाती पोतों सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 10 बजे के लगभग स्टेट बैंक के बगल में स्थित उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी।




