छत्तीसगढ़

भेंट-मुलाकात अभियान : बस्तर संभाग के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री बघेल

3 को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा में करेंगे जनता से भेंट-मुलाकात

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के अगले चरण की शुरुआत शुक्रवार से कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री 3 जून से 6 जून तक बस्तर संभाग के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 3 जून को मुख्यमंत्री बघेल कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत तीन स्थानों पर पहुंचकर जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10ः30 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11 बजे कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम गितपहर पहुंचेंगे। ग्राम गितपहर में भेंट-मुलाकात के बाद दोपहर 12ः25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम दुर्गकोंदल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे से दुर्गकोंदल में जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। वहीं दोपहर 2ः55 बजे मुख्यमंत्री बघेल दुर्गकोंदल से हेलीकॉप्टर द्वारा भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत ही भानबेड़ा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3ः30 बजे से 4ः45 बजे तक ग्राम भानबेड़ा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर 4ः50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री बघेल भानुप्रतापपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6ः30 बजे से रात्रि 8ः30 बजे तक मुख्यमंत्री विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भानुप्रतापपुर में करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने बीते 4 मई से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से सीधे रूबरू होने के लिए भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की है। पहले चरण में मुख्यमंत्री बघेल ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा संभाग के 3 जिलों के 7 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर आमजनता से भेंट-मुलाकात की थी। वहीं मुख्यमंत्री बघेल दूसरे चरण में बस्तर संभाग के 6 जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने के साथ आमजनता की समस्या को भी जानने का प्रयास किया और उनका त्वरित निराकरण भी किया। दूसरी ओर जनआकांक्षाओं के अनुरूप अनेक घोषणाएं भी की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!