
कोरबा । अपनी बहन की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे की भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई को प्रार्थीया बसंती बाई पिता मंगलू राम पांडे निवासी लाल मिट्टी पारा तेलसरा चौकी चैतमा ने चैतमा पुलिस के समक्ष एफआईआर दर्ज कराई कि इसकी बहन गीता पंडो की लड़की निर्मला दोपहर करीब 02:00 बजे घर आकर बताई की मां को मामा चैतराम टांगी से मारपीट कर रहा है। सूचना पर बसंती बाई मृतिका गीता बाई पंडों के घर जाकर देखी जो मृतिका गीताबाई के गले में टागी गड़ा हुआ था तथा जमीन पर चित अवस्था में पड़ी हुई थी तथा मृतिका का भाई आरोपी चैतराम को मृतिका के घर से निकल कर भागते हुए देखा।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीयों ने के निर्देश पर पाली थाना प्रभारी अनिल पटेल एवं चैतमा चौकी प्रभारी नारायण प्रसाद लहरें ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू की। 31 मई को आरोपी चैतराम का पता चलने पर पाली से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ पर घटना दिनांक को आरोपी चैतराम ने अपनी पत्नी के भागने का जिम्मेवार अपनी बहन मृतिका निर्मला को ठहराते हुए उससे झगड़ा किया। झगड़ा बढ़ जाने के कारण गुस्से में टांगी से गर्दन में वार उसकी हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपी चैतराम निवासी लाल मिट्टी पारा तेलसरा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक अनिल पटेल चौकी प्रभारी चेतना निरीक्षक नारायण प्रसाद लहरें सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम उइके आरक्षक निरंजन और चमार सिंह राय नरेश यादव आदि का महत्वपूर्ण भूमिका का योगदान रहा।




