खरसिया

ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने निकला प्रशासनिक अमला, व्यापारीयों ,वाहन चालक को दी समझाइश

ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने निकला प्रशासनिक अमला, व्यापारीयों ,वाहन चालक को दी समझाइश

धर्म नगरी के अस्त व्यस्त ट्रैफिक को व्यवस्थित करने निकला प्रशासनिक अमला, दिए हिदायत

-यूँ तो खरसिया को कुबेरों के नगरी के नाम से जाना और पहचान जाता हैं 18हजार मतदाओ का नगर की अस्त-व्यस्त ट्रैफिक को सुधारने की आवश्यकता अब प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों लगने लगा न।

खरसिया नगर का ट्रैफिक व्यवस्था लोंग के बेहतर सुविधाओं के हिसाब से हो परन्तु कुछ व्यापारी, वाहन चालक ,स्वामी के मनमाने रवैए के कारण नगर का यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित हो रहा है।

शांति समिति के बैठकों में चर्चा का प्रमुख विषय यातायात का व्यवस्था रहा हैं ।

प्रशासन,पुलिस, नगरपालिका के अधिकारियों के संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर शाम पैद यात्रा करते हुए दुकानदारों को फुटपाथ पर सामान ना निकालने एवं राहों में वाहन, मोटरबाइक आदि खड़े ना करने की हिदायत दी है।

एसडीएम गिरीश रामटेके, एसडीओपी पीताम्बर पटेल, सीएमओ नीतू अग्रवाल ,टीआई सुमत राम साहू एवं चौकी प्रभारी जयसिंह खूंटें ने दल बल के साथ नगर की मुख्य राहों पर पैदल भ्रमण करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं रास्तों में बेतरतीब खड़ी मोटरसाइकिलों एवं अन्य वाहनों तथा फुटपाथ पर सामान निकालने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी।

वहीं अग्रसेन चौक पर स्थित निजी बैंक एचडीएफसी के सामने खड़ी बेतहाशा मोटरबाइकों को लेकर मैनेजर के कुप्रबंधन पर एसडीएम गिरीश रामटेके ने व्यवस्था के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र ही पार्किंग की व्यवस्था करें अन्यथा स्थान परिवर्तन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। वहीं सीएमओ नीतू अग्रवाल ने पूर्व में नोटिस जारी करने पर भी व्यवस्था के ना होने पर बैंक मैनेजर को कड़े निर्देश दिए।

उल्लेखनीय होगा कि स्टेशन रोड पुत्री शाला रोड़, अग्रसेन चौक, स्टेट बैंक के सामने आदि कई स्थानों पर राहगीरों को अक्सर कठिनाईयों का सामना करना होता है। ऐसे में प्रशासन की इस पहल से नागरिकों ने प्रशासन,पुलिस के अधिकारियों का भूरि-भूरि प्रशंसा किए चौक चौराहे पान के गुम्टियो में होते सुना गया अधिकारी हो तों ऐसा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!