मानसून ने केरल में दी दस्तक, 15 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना…

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में, मानसून प्रणाली केरल के बाकी हिस्सों के साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में आगे बढ़ेगी। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि इस बार मानसून बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक तूफान ‘असनी’ के प्रभाव के कारण समय से पहले केरल पहुंच जाएगा। इससे पहले मानसून 16 मई को समय से बहुत पहले अंडमान और निकोबार द्वीपों तक पहुंच गया था और चक्रवात के शेष प्रभाव के कारण, यह आगे बढ़ने की उम्मीद थी।
मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की
मानसून के प्रवेश के साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने 29 मई से 01 जून तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं लक्षद्वीप को 30 मई को भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों के लिए केरल में बारिश और गरज की गतिविधियाँ हो सकती हैं। केरल में आज के बारे में बात करते हैं, तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री हो सकता है और अधिकतम तापमान 29 मई को 31 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
बिहार और झारखंड में भी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार और झारखंड के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों के लिए बारिश और गरज की संभावना है।




