रायगढ़
नटवर स्कूल में हिंदी मीडियम में होगा छात्रों का एडमिशन… कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं निर्देश..सुबह 9 से 11 बजे तक जमा कर सकते हैं आवेदन

रायगढ़। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने नटवर स्कूल के हिंदी मीडियम के कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं में प्रवेश के इच्छुक छात्रों का एडमिशन लेने के लिए निर्देशित किया है। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी श्री आर पी आदित्य ने बताया कि शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ के हिंदी माध्यम में कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं में प्रवेश के इच्छुक छात्र अपना आवेदन शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ के कार्यालय में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक जमा कर सकते हैं।




