रायगढ़।शहीद नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर आज किरोड़ीमल नगर पंचायत में उनकी प्रतिमा स्थापित की गयी। प्रतिमा का अनावरण उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने किया। इस अवसर पर विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, एसडीएम रायगढ़ युगल किशोर उर्वशा, अनिल शुक्ला, अरुण मालाकार, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।