छत्तीसगढ़रायगढ़

एक्सप्रेस कुरियर में चोरों का धावा, गल्ले से 40 हजार और मोबाइल पार

रायगढ़। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक्सप्रेस कुरियर का ताला तोड़ते हुए गल्ले से तकरीबन 41 हजार रुपए और मोबाईल फोन को उड़ा दिया। यह वारदात लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलत: पत्थलगांव के ग्राम गाला में रहने वाला गिरजाशंकर पटेल आत्मज देवकुमार (25 वर्ष) लैलूंगा के कोतबा बाईपास रोड स्थित अग्रहरि ट्रेडर्स के पास संचालित एक्सप्रेस कुरियर ऑफिस का सुपरवाईजर है। गिरजाशंकर ने बताया कि बीते रविवार रात कुरियर ऑफिस में ताला बन्दकर कर्मचारी चले गए। सोमवार सुबह जब वे ऑफिस खोलने गए तो शटर को अधखुले पाया। चूंकि, टूट हुआ ताला किनारे पड़ा था इसलिये कर्मचारी जब भीतर गए तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कुरियर पार्सल वहां बिखरे पड़े थे। कुरियर ऑफिस का ताला टूटने की सूचना मिलते ही बदहवास सुपरवाईजर ने तत्काल मौके पर जाकर जायजा लिया तो देखा कि दराज में रखा 40 हजार 727 रुपए और मोबाईल फोन गायब थे। यानी रात को अज्ञात चोर वहां धावा बोलकर वारदात को अंजाम दे चुके थे।

गिरजाशंकर पटेल की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण के बाद भादंवि की धारा 457, 380 के तहत आपराधिक प्रकरण कायम करते हुए संदिग्धों की धरपकड़ भी कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!