छत्तीसगढ़रायगढ़

जशपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने 10 वीं में जिले में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 5 छात्र-छात्राओं को बधाई देकर किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी,साथ ही उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं पेन,डायरी देकर सम्मानित भी किया गया…

जशपुर। आज दिनांक 24.05.2022 को हाईस्कूल परीक्षा 2021-22 कक्षा 10 वीं में जिले में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 05 छात्र-छात्राओं में 1-कु. सौम्या यादव 97.83 प्रतिशत (चौथा स्थान), 2-कु. साक्षी सिंह कुशवाहा 97.83 प्रतिशत (चौथा स्थान), 3-कु. अनिशा एक्का 97.00 प्रतिशत (नौवा स्थान), 4-कु. विभारानी यादव 96.83 प्रतिशत (दसवां स्थान), 5-कु. विभारानी यादव 96.83 प्रतिशत (दसवां स्थान) प्राप्त करने वाले को पुलिस अधीक्षक जशपुर राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने सम्मानित किया साथ ही उक्त छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उन्हें बधाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी, साथ ही उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं पेन, डायरी देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन,स्टेनो रामानंद बहिदार एवं छात्र-छात्राओं के परिजन उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!