छत्तीसगढ़रायगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा के 56 अफसरों का तबादला… रायगढ़ जिले से भी 06 अफसरों का हुआ तबादला…

रायगढ़ जिले के अपर कलेक्टर राम अधारी कुरुवंशी, संयुक्त कलेक्टर नंद कुमार चौबे, युगल किशोर उर्वशा, डिप्टी कलेक्टर अशोक मार्बल, सीमा पात्रे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सागर सिंह का भी ट्रांसफर आदेश सरकार ने जारी कर दिया है। इन अधिकारियों के स्थान पर रायगढ़ जिले में मनीष मिश्रा आयुक्त नगर पालिक निगम धमतरी से एवं मोनिका वर्मा नगर निगम बिलासपुर से संयुक्त कलेक्टर के पद पर, डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल सुकमा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कलेक्टर के विकल्प पर रायगढ़ आ रहे हैं।

नए आदेश से 2013 बैच के अफसर प्रेम कुमार पटेल को जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त पद से हटाकर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण का महाप्रबंधक बनाया गया है। जगदलपुर में उनकी जगह दिनेश कुमार नाग को आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। 2014 बैच के नाग अभी तक बस्तर जिले में संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। धमतरी नगर निगम से 2015 बैच के मनीष मिश्रा का तबादला रायगढ़ में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह पर 2015 बैच के ही विनय कुमार पोयाम को धमतरी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। पोयाम अभी तक दुर्ग जिले में संयुक्त कलेक्टर थे।

यहां देखिए तबादलों की पूरी सूची

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!