खरसिया

सपने देखना शुरु करो तभी तो पूरे कर पाओगे -ओपी चौधरी

सपने देखना शुरु करो तभी तो पूरे कर पाओगे -ओपी चौधरी

बेटियों के बीच पहुंचे यूथ आईकॉन, दिए सफलता के टिप्स

विष्णु चंद शर्मा @ खरसिया- सामाजिक संस्था अटल मितान के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नगर पहुंचे ओपी चौधरी सर्वप्रथम कन्या माध्यमिक शाला पहुंचे जहां उन्होंने बेटियों को सफलता के मंत्र बताएं। चौधरी ने छात्राओं से कहा कि आपके जो सपने होंगे उन्हें आप पढ़-लिख कर अपनी लगन से पूरा कर सकोगे, लेकिन सबसे पहले सपने देखना तो शुरू करो, यह निश्चित करो कि भविष्य में तुम्हें क्या बनना है। वहीं छात्राओं से पाठ्यक्रम एवं जनरल नॉलेज संबंधित चर्चा कर संतुष्ट हुए। प्रधान पाठिका दयांति कुजूर द्वारा स्वयं के खर्च पर सजाए गए क्लासरूम देखकर प्रसन्न हुए। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक के सभी छात्र-छात्राओं को जाएमैट्रिक बॉक्स प्रदान कर उन्हें पठन-पाठन के लिए उत्साहित किया।

वहीं दीनदयाल भवन में अटल मितान के सैकड़ों सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में ऐसे बहुत से युवा हैं, जो सीधे राजनीति में प्रवेश करना तो नहीं चाहते परंतु सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं। ऐसे ही युवाओं को संगठित कर अटल मितान टीम का गठन किया गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!