

रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं पंचायत, ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव आज रविवार की शाम रायगढ़ पहुंचे। जहां जिंदल हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा जिले के कांगे्रसियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि पार्टी की परंपरा अनुसार सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना है। मीडिया के द्वारा पेट्रोल डीजल की केन्द्र सरकार द्वारा दाम घटाने के बाद भाजपा राज्य सरकार को भी वेट टैक्स कम करने की मांग कर रही है। इस सवाल के जवाब में टीएस का सिंह देव ने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर जनता को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो पर तीन प्रकार के टैक्स केन्द्र सरकार लगाती है, इसमें एक सेल टैक्स दूसरा एक्साईज व तीसरा वैट टैक्स है। एक्साइज की राशि का 42 प्रतिशत राज्यों को जाता है। दो अन्य टैक्स को कम करने के बजाए एक्साइज को कम किया गया है। जिससे राज्य सरकार का 42 प्रतिशत तो ले ली लिया और उपर से राज्य सरकार को टैक्स करने को कहा रहे हैं। अभी पेट्रोल डीजल की दर में जो कमी आई है इससे छत्तीसगढ़ को 5 सौ करोड़ का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने अपने हिस्से का नही बल्कि साझा हिस्से का टैक्स कम किया है। यदि सेल व वैट टैक्स में कमी की गई होती तो राज्य सरकार भी इस पर अवश्य विचार करती।https://www.facebook.com/100044192031764/posts/569246701225059/
दिए गए प्रोटोकॉल के मुताबिक टीएस सिंह देव शाम करीब पांच बजे जिंदल हेलीपेड पर उतरे जहां मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और जिले के वरिष्ठ कांगे्रसियों ने पुष्प गुच्छ और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। यहां से टीएस बाबा सड़क मार्ग से कांगे्रस कार्यालय पहुंचे, जहां उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू चर्चा उपरांत वे सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रोटोकाल के मुताबिक यहां रात्रि विश्राम कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलेंगें। अगली सुबह 10 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ में पत्रकारों से रूबरू होंगे। फिर 11 बजे रायगढ़ कलेक्टर परिसर में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 5 बजे वे जिंदल हेलीपेड रायगढ़ से माना एयरपोर्ट रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।




