12 बोर बंदुक व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी…

12 बोर बंदुक व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी, कोतवाली पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्यवाही…

पिछले दिनों एडिशनल एसपी श्री अभिषेक वर्मा द्वारा शहर के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को शहर के हॉटल/लॉज/ढाबा को प्रतिदिन चेक कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में आज दिनांक 02.10.19 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एस.एन. सिंह उनका स्टाफ शहर के हॉटल/लॉज/ढाबा चेक किया जा रहा था इसी दरम्यान दोपहर 15.00 बजे के करीब केवडा बाडी बस स्टैण्ड, यात्री प्रतिक्षालय रायगढ में *मदन यादव पिता स्व. मुखन प्रसाद यादव उम्र 50 वर्ष ग्राम तुर्की थाना कुदरा जिला कैमुर (भभुआ) बिहार हा.मु. पतरापाली जिंदल रोड रायगढ* को *एक 12 बोर का डबल बैरल वाला गन क्रं. 12409 C, Y 2010 लिखा हुआ एवं 05 नग जिंदा कारतूस* के साथ पकडा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




