
खरसिया । रायगढ़-खरसिया एन एच 49 सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है बीती रात एक और भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे तेज रफ्तार बाईक घूसने से एक की मौत तथा दो लोगों की घायल हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम रक्सापाली नावापारा पूर्व के पास शुक्रवार की देर शाम करीब 06:30 बजे बाइक में सवार तीन लोग तेज रफ्तार पूर्वक पंचर होकर खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली के पीछे जा घूसे। जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीनों व्यक्ति खून से लथपथ घायल हालत में सड़क पर पड़े हुए थे तो वहीं मोटरसाईकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भूपदेवपुर पुलिस ने घायलों की ईलाज के लिए हास्पिटल भिजवाया है जहां उनका इलाज जारी है।

देर रात हुई दुर्घटना ग्रस्त वाहन एन एच 49 मे…


क्षेत्र के लोग कानाफूसी कर रहे है हाईवे पेट्रोलिग कि गाड़ी, पुलिस सहायता केन्द्र हाईवे दुर्घटना पर नजर नही आत …




