
कोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत 21 मई को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत 21 मई को सुबह 11ः30 बजे कोरबा पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम टीपी नगर में आयोजित राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत कृषकों के खाते में राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात दोपहर 2ः30 बजे कार द्वारा कोरबा से कटघोरा के लिए रवाना होंगी। दोपहर 3 बजे से कटघोरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 4 बजे कटघोरा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।




