
ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
जिले के किसानों को पहली किश्त में मिलेंगे 97 करोड़ रूपए
इस अवसर पर उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में पूर्वान्ह 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल जिला स्तरीय कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे और किसानों के खातों में प्रथम किश्त की राशि का अंतरण करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद गोमती साय, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, महापौर जानकी काटजू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल होंगे।
01 लाख 8 हजार 106 किसानों को पहली किस्त में मिलेंगे 97 करोड़ रूपए
21 मई 2022 को राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत रायगढ़ जिले में धान उपार्जन वर्ष 2021-22 में धान विक्रय करने वाले कुल 01 लाख 8 हजार 106 किसानों को प्रथम किश्त 97 करोड़ रूपए प्रदाय की जाएगी।
