खरसिया
डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस को याद कर भाजपा महामंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि

डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस को याद कर भाजपा महामंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि
खरसिया। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 119वीं जयंती पर पुरानी बस्ती चौक स्थित प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नेता गिरधर गुप्ता नगर मण्डल अध्यक्ष सतीष अग्रवाल , दीनदयाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल घन्शू अवध नारायण बंटी सोनी राजेन्द्र राठौर पालू विनोद कबुल्पुरिया आनंद अग्रवाल सुमित रावलानी विजय शर्मा तजमल खान कन्हैया यादव बबलू अंसारी आदि कार्यकर्ताओं.द्वारा उनके जन्मदिवस को याद करते हुए मंगलवार की सुबह पुष्पांजलि अर्पित की। महान शिक्षाविद, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था, वहीं उन्होंने 23 जून 1953 श्रीनगर में काश्मीर के लिए बलिदान दिया था।



