
खरसिया। मिली जानकारी अनुसार आज ग्राम मुरा निवासी, नारायण यादव अपने नानी को छोड़ने ग्राम नावापारा जा रहा था। फुलबंधिया के पास पहुंचा ही था कि बाइक से अनियंत्रित होकर वह गिर गया, जिसे वह व उसकी नानी घायल हो गए, वही नारायण यादव के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल खरसिया ले गया
सिविल हास्पिटल खरसिया के डाक्टर परिक्षण उपरांत पाया कि युवक का मृत्यु हो चुका है मृत्यु के स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा।
खरसिया थाना प्रभारी अमिताभ खांडेकर ने बाताए कि मामले की अन्य बिन्दुओं पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।




